Bihar ITI Admit Card 2026 : ITICAT प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar ITI Admit Card 2026 : बिहार के सरकारी और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में दाखिला लेने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए एक बहुत ही जरूरी अपडेट है! बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा आयोजित होने वाली ITICAT 2026 प्रवेश परीक्षा का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार ITI का एडमिट कार्ड 10 मई 2026 को जारी किया जाएगा |अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो आइए जानते हैं कि आप अपना हॉल टिकट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के दिन किन बातों का ध्यान रखना है

Bihar ITI Admit Card 2026: Overview

ParticularsDetails
Exam BoardBihar Combined Entrance Competitive Examination Board (BCECEB)
Exam NameIndustrial Training Institute Competitive Admission Test (ITICAT) 2026
Notification NumberBCECEB (ITICAT)-2026/04
Session2026 – 27
Status of Bihar ITI Admit CardTo be Released on 10 May 2026
Bihar ITI Exam Date17 May 2026
Selection ProcessOffline (OMR Based) Exam, Merit List, Counselling
Who Can ApplyAll Over Bihar
Official Websitebceceboard.bihar.gov.in
Bihar ITI Ka Admit Card Kab Aayega 2026
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा ITICAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से ऑनलाइन शुरू की गई थी। शुरुआत में, आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026 तय की गई थी। हालांकि, बाद में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया था। इस बदलाव के बाद छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन करने और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने के लिए 27 अप्रैल 2026 तक का अतिरिक्त समय मिल गया। फॉर्म भरने की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पर्षद ने 29 अप्रैल से 1 मई 2026 के बीच फॉर्म में हुई किसी भी गलती को सुधारने (Application Editing) का मौका भी दिया था। आवेदन की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद, अब फाइनली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 मई 2026 को जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड करके छात्र 17 मई 2026 को होने वाली ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Important Dates of Bihar ITI Admit Card 2026

EventsDates
Online Registration Start Date16 March 2026
Last Date for Online Registration27 April 2026 (Extended)
Application Form Editing29 April 2026 to 30 April 2026
Bihar ITI Admit Card Release Date10 May 2026
Bihar ITICAT Exam Date 202617 May 2026

Bihar ITI 2026 Selection Process

बिहार आईटीआई में एडमिशन ITICAT 2026 परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। इसका पूरा चयन प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप समझाया गया है।

  1. Entrance Exam (ITICAT 2026): ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा पास करना अनिवार्य है।

  2. Merit List: परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

  3. Online Counselling: मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

  4. Choice Filling: अपनी रैंक के अनुसार पसंदीदा ITI संस्थान और ट्रेड का चुनाव भरना होगा।

  5. Seat Allotment: चॉइस और मेरिट के आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा।

  6. Document Verification: आवंटित संस्थान में जाकर सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।

  7. Final Admission: सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एडमिशन कन्फर्म होगा।

बिहार आईटीआई परीक्षा का पैटर्न (Bihar ITICAT Exam Pattern 2026)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ परीक्षा के पैटर्न को समझना भी बहुत ज़रूरी है ताकि आप बेहतर स्कोर कर सकें:
  • कुल प्रश्न: परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे.
  • विषय:
    • गणित: 50 प्रश्न (100 अंक)
    • सामान्य विज्ञान: 50 प्रश्न (100 अंक)
    • सामान्य ज्ञान: 50 प्रश्न (100 अंक)  
  • कुल अंक: यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे 
  • समय: परीक्षा को पूरा करने के लिए आपको 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा.    
  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): छात्रों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। यानी गलत उत्तर देने पर आपके अंक नहीं कटेंगे, इसलिए सभी 150 प्रश्न हल करने का प्रयास करें. 
Bihar ITICAT Admit Card Download 2026 : ऐसे करें डाउनलोड (Step-by-Step Guide)
छात्रों को बता दें कि एडमिट कार्ड 10 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  1. सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर आपको “Download Admit Card of ITICAT-2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें 
  3. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना Registration Number (पंजीकरण संख्या) और Date of Birth (जन्म तिथि) या पासवर्ड दर्ज करना होगा    
  4. अंत में स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी पिन (Security Pin) को भरकर “Submit” या “Sign In” बटन दबाएं
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका साफ़ प्रिंटआउट (Printout) निकाल ले
क्या करें अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो?
यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आपको अपने नाम, फोटो या अन्य किसी विवरण में कोई गलती (Error) दिखती है, तो घबराएं नहीं। परीक्षा से कम से कम 4-5 दिन पहले BCECEB कार्यालय (IAS संघ भवन, पटना) में जाकर आप संबंधित दस्तावेजों के साथ इसे सुधरवा सकते हैं |
Important Link
Admit Card Download LinkClick Here (Active Now) 
Admit Card Old NoticeClick Here
Exam NotificationDownload Now
Official WebsiteOfficial Website
Telegram Group LinkJoin Our Telegram
निष्कर्ष: उम्मीद है कि इस आर्टिकल से आपको Bihar ITI Admit Card 2026 से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। अपनी तैयारी पर ध्यान दें, समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से 1 घंटे पहले ज़रूर पहुँचें । आपको आपकी परीक्षा के लिए ढेरों शुभकामनाएं!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *